अजय देवगन की आने वाली है नए फिल्म फैंस के लिए खुश खबर!, Bholaa अजय देवगन की अपकमिंग फिल्म
![]() |
| Ajay Devgan's upcoming new film is good news for fans!, Bholaa Ajay Devgan's upcoming film |
Ajay dewagan new film 'दृश्यम 2' की अपार सफलता के बाद अजय देवगन के फैंस उनकी अगली फिल्म 'भोला' की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। फिल्म की रिलीज में अभी काफी समय है। इस फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और तब्बू नजर आएंगे। 'भोला' से अजय देवगन का फर्स्ट लुक निर्माताओं द्वारा पहले ही जारी कर दिया गया था। अब तब्बू के किरदार की पहली झलक भी सामने आ गई है।
तब्बू का फर्स्ट लुक आउट हो गया है
'भोला' का निर्देशन और निर्माण अजय देवगन कर रहे हैं। तब्बू के साथ यह उनकी 9वीं फिल्म होगी। मेकर्स ने फिल्म से तब्बू का फर्स्ट लुक जारी किया है, जिसमें वह दबंग पुलिस अफसर के लुक में नजर आ रही हैं। अजय देवगन ने तब्बू के लुक को शेयर करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो के वॉइस ओवर में तब्बू कहती हैं, 'आज रात वो हमें ढूंढ लेंगे या हम उन्हें ढूंढ लेंगे. आपको एक गोली लेनी है।
ये था फैन्स का रिएक्शन
फैंस ने 'भोला' को अजय देवगन और तब्बू के करियर की अगली ब्लॉकबस्टर फिल्म बताया है। एक यूजर ने कमेंट किया कि, 'तब्बू जी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं.' एक अन्य ने इसे 'ब्लॉकबस्टर लोडिंग' फिल्म बताया।
भोला तमिल फिल्म की रीमेक है
अजय देवगन द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2019 की तमिल ब्लॉकबस्टर 'कैथी' का हिंदी रीमेक है। कैथी का निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था। अब अजय देवगन दर्शकों को यही कहानी हिंदी भाषा में दिखाने जा रहे हैं। 50 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म 30 मार्च 2023 को 3डी में रिलीज होगी।
